Edited By Mamta Yadav,Updated: 06 Jun, 2025 05:17 PM

पर्यावरण असंतुलन पर चिंता जाहिर करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी नदियों पर सिर्फ सियासत करती है और पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा पर्व पर भाजपा सरकार का काम सिर्फ विज्ञापनों में झलकता है।
Lucknow News: पर्यावरण असंतुलन पर चिंता जाहिर करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी नदियों पर सिर्फ सियासत करती है और पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा पर्व पर भाजपा सरकार का काम सिर्फ विज्ञापनों में झलकता है।
करोड़ों रुपए खर्च हो गए लेकिन गंगा की सफाई नहीं हो पाई
यादव ने कहा कि नदियां जीवन देती है, किसी का जीवन लेती नहीं है। भाजपा सरकार गंगा-जमुना या गोमती पर सिर्फ सियासत करती है। नदी की सफाई की जगह केवल फंड का सफाया करना उसका ध्येय है। नदियों के नाम पर ठगने में भी भाजपा माहिर है। नमामि गंगे योजना में जमकर भ्रष्टाचार हुआ। करोड़ो रूपये का बजट बह गया फिर भी मां गंगा साफ नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि नमामि गंगे योजना जुमला बनकर न जाने कहां चली गयी है। करोड़ों रुपए खर्च हो गए लेकिन गंगा की सफाई नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार सिर्फ नदियों के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रही है।
ऑक्सीजन की कमी से वहां भी मछलियां मर रही हैं
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा छोटी नदियां और सहायक नदियां खत्म होने के कगार पर हैं। राजधानी लखनऊ की शान मानी जाने वाली गोमती नदी भी बदहाली का शिकार है। हाल ही में बागपत में यमुना नदी में हजारों मछलियां मरी मिलीं, वहीं गोमती नदी जलकुंभी से पटी पड़ी है और ऑक्सीजन की कमी से वहां भी मछलियां मर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की उपेक्षा नीति ने इन नदियों की यह हालत कर दी है।